{"_id":"6a0a2b697e9a88fcb30f2a2c","slug":"temperature-deer-care-udhampur-news-c-202-1-udh1010-136058-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भीषण गर्मी में हिरणों का विशेष ख्याल, खाने में परोसा जा रहा खीरा व तरबूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भीषण गर्मी में हिरणों का विशेष ख्याल, खाने में परोसा जा रहा खीरा व तरबूज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भीषण गर्मी के बीच जम्मू-कश्मीर वन्यजीव संरक्षण विभाग ने टंडे रक्ख हिरण बचाव पार्क में हिरणों की सुरक्षा और देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बढ़ते तापमान को देखते हुए हिरणों को राहत पहुंचाने के लिए खान-पान, पानी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वन्यजीवों के लिए एक विशेष आहार सूची तैयार की गई है। भोजन में नियमित रूप से हरा चारा, तरबूज, खीरा तथा पौष्टिक चारा शामिल किया जा रहा है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और पर्याप्त पोषण के साथ-साथ ठंडक मिल सके। इसके साथ ही पार्क परिसर में 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पार्क में 44 हिरण हैं। जानवरों को लू से बचाने के लिए शेड के अंदर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि वातावरण ठंडा बना रहे और हिरण आरामदायक स्थिति में रह सकें।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। वन्यजीव विभाग के रेंज अधिकारी महेश अबरोल ने बताया कि डॉक्टरों की विशेष टीम सप्ताह में नियमित रूप से हिरणों की स्वास्थ्य जांच कर रही है ताकि गर्मी के कारण होने वाली किसी भी बीमारी या शारीरिक परेशानी का समय रहते पता लगाकर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।