{"_id":"60b9220d8ebc3e7fee7769ea","slug":"telemedicine-facility-will-start-soon-in-the-district-udhampur-news-jmu2365745174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल में लोगों को जल्द ही टेलीमेडिसिन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसकी रेजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है, ट्रेनिंग का कार्य भी पूरा हो गया और इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगाया जा चुका है। उक्त जानकारी वीरवार को जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब ने एक पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि सांसद निधि के तहत इसके लिए अभी तक 32 लाख रुपये का फंड मुहैया हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएचसी तथा पीएचसी स्तर भी टेलीमेडिसिन की सुविधा लोगों को दी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण का कार्य जारी है। जल्द ही जिलेभर के लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने के साथ ही संबधित डॉक्टर जो दवाईयां लोगों को लेने का परामर्श देंगे उन्हें भी हर जगह उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से विशेषतौर पर गरीब व दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस सुविधा की वजह से उनका आने जाने का किराया भी बचेगा और उनके समय की भी बचत होगी। योग्य डाक्टरों के परामर्श की फीस से भी नहीं देनी पडे़गी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान पैदा हुई मेंटल हेल्थ की परेशानी दूर करने को लेकर भी जिला में एक विशेष पहल शुरू की गई है। जिसमें सरकारी डाक्टर लोगों के मेंटल हेल्थ इश्यू पर उचित सलाह प्रदान करेंगे। इसके अलावा आयुष विभाग की ओर से एक योग सत्र का भी आयोजन शुरू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जो कोई भी कोरोना संक्रमण से पीडित है वह स्वयं को आइसोलेट कर लें। अगर घर में जगह नहीं है, तो विभिन्न स्थानों पर बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हो जाएं। वहां रहने व खाने पीने का उचित प्रबंध किया गया है।