फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tehsildaar pancheri verses subedar

Udhampur News: पूर्व सूबेदार मेजर ने लगाया तहसीलदार पंचैरी पर दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
tehsildaar pancheri verses subedar
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के गांव पलवाल के नंबरदार एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर स्वर्ण सिंह ने तहसीलदार पंचैरी विपिन वर्मा पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से बुलाई गई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि किसी फार्म पर हस्ताक्षर करने के लिए 8 सितंबर को तहसीलदार पंचैरी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया था। यहां पटवारी समेत कई क्लर्कों के पास उन्हें उक्त फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के नाम पर चक्कर लगवाए गए। इसके बाद वह तहसील कार्यालय में तैनात अपने गांव के एक सरकारी कर्मचारी के पास बैठ गए और बातों बातों में उससे इतना कह दिया कि सिविल में लोगों को काम करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस बात को लेकर तहसीलदार पंचैरी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और उन्हें ऊंची आवाज में डांटना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें कार्यालय से दफा होने को कहा। जब उन्होंने तहसीलदार से पूछा कि उनके साथ दुर्व्यवहार ठीक नहीं हैं। इस पर तहसीलदार ज्यादा गुस्सा हो गए और उन्होंने पुलिस बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले करवा दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के साथ जिला उपायुक्त से मुलाकात कर मामले से अवगत करवाया। उपायुक्त ने उन्हें उचित न्याय का आश्वासन दिया है।

------------------------
विज्ञापन

कोट
नंबरदार स्वर्ण सिंह की तरफ से लगाए गए आरोप गलत हैं। वे स्वयं तहसील कार्यालय में आकर राजस्व विभाग के खिलाफ गलत बातें कर रहें थे। जब उन्होंने स्वर्ण सिंह को समझाने का प्रयास किया तो वह पूर्व सैन्य कर्मी होने का रौब झाड़ने लगे और कई बार समझाने के बाद भी जब वह शांत नहीं हुए तो उन्हें मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपिन वर्मा, तहसीलदार, पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed