फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Teaching problem

सरकारी सिटी हाई स्कूल में 111 छात्रों के लिए 16 शिक्षक तैनात

विज्ञापन
Teaching problem
उधमपुर: सिटी हाई स्कूल का दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी हाई स्कूलों में सौ से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए चार या पांच शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं, शहर के बीच स्थित सरकारी सिटी हाई स्कूल में 111 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 16 शिक्षक तैनात हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि उधमपुर में कुछ विद्यालय ऐसे हैं जिनमें केवल एक शिक्षक कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि बच्चों को गुणवत्ता भरी शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। लेकिन, एक हकीकत यह भी है कि स्टाफ की कमी को पूरा किए बिना गुणवत्ता भरी शिक्षा संभव नहीं है। ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों में जरूरत से बहुत कम स्टाफ है। वहीं, दूसरी तरफ शहर के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में जरूरत से कहीं अधिक स्टाफ तैनात है। कुछ ऐसा ही सरकारी सिटी हाई स्कूल उधमपुर में भी है।
विज्ञापन

इस स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 111 है। जबकि, इनकेे पढ़ाने के लिए नियुक्त शिक्षकों की संख्या 16 है। स्कूल में कुल 25 लोगों का स्टाफ नियुक्त किया है, जिनमें 16 शिक्षक हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इस स्कूल में जरूरत से कहीं अधिक स्टाफ है। कई वर्ष पहले इस स्कूल के लिए 17 शिक्षकों के पद मंजूर किए गए हैं। जब यह पद मंजूर किए गए तो इसमें विद्यार्थियों की संख्या दो सौ से अधिक थी। इसलिए, शिक्षकों के पद ज्यादा रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर धीरे धीरे विद्यार्थियों की संख्या कम होती गई। लेकिन, शिक्षकों की संख्या कम नहीं की गई। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या लगातार गिर रही है। इसका असर विद्यार्थियों की संख्या पर भी पड़ रहा है। शिक्षा विभाग इस स्कूल से शिक्षकों को कम स्टाफ वाले स्कूल में स्थानांतरित कर शिक्षकों की कमी को पूरा कर सकता है। लेकिन, अभी तक ऐसा किया नहीं गया है।

-----
शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों की संख्या को लेकर डाटा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही युक्तिकरण के जरिये सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- रामकुमार गुप्ता, डिप्टी सीईओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed