फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   TB Screening Camp

Udhampur News: शिविर में 40 से अधिक लोगों ने कराई टीबी की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
TB Screening Camp
संत निरंकारी सत्संग भवन उधमपुर में टीबी स्क्रीनिंग शिविर के दौरान जांच करते डाॅक्टर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग के जिला टीबी केंद्र उधमपुर की तरफ से टीबी मुक्त अभियान के तहत रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन उधमपुर में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में जिन लोगों में टीबी के लक्षण नजर आए, उनके टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए।
इस दौरान टीबी से बचाव को लेकर लोगाें को जागरूक भी किया गया। संत निरंकारी सत्संग भवन उधमपुर के संयोजक महात्मा रतन लाल बमोत्रा के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे शिविर का आरंभ हुआ। इसमें जिला टीबी आफिसर डाॅ. अनिल सलोच ने टीम के साथ 60 वर्ष या फिर इससे अधिक आयु के लोगों की बारी-बारी से स्क्रीनिंग की। जिन लोगों में टीबी के कुछ लक्षण नजर आए तो उनके एक्स-रे करने के साथ टेस्ट के लिए खून व बलगम के सैंपल इकट्ठे किए गए। दोपहर दो बजे तक इस शिविर में 40 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

दवा के अलावा सभी टेस्ट और उपचार निशुल्क
डाॅ.अनिल सलोच ने बताया कि भारत को टीबी मुक्त करने को लेकर विशेष तौर अभियान चलाया गया है। टीबी का शिकार लोगों का पता लगाने के लिए ही इस तरह से स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अगर टीबी के बारे में समय पर पता चल जाए तो उसका समय पर उपचार भी संभव है। स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई टीबी का शिकार पाया जाता है तो उसका निशुल्क उपचार के किया जाएगा। दवा के अलावा के सभी तरह के टेस्ट की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। मरीज को उपचार के साथ एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed