{"_id":"685b062dac364ec81a0078d5","slug":"tanker-will-stay-at-chenani-sudhmahadev-road-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124566-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर लगाए जाएंगे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर लगाए जाएंगे टैंकर
विज्ञापन
चिनैनी सुद्धमहादेव मार्ग पर टैंकर लगाते यातायात विभाग के अधिकारी
-पटनीटॉप जाने वाले सैलानियों को अब जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप सड़क निर्माण कार्य के चलते टैंकर खड़े करने की जगह में तब्दीली की गई है। यातायात विभाग के मुताबिक अब टैंकर चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग तथा अन्य स्थान पर खड़े किए जाएंगे। इससे चिनैनी से पटनीटॉप जाने वाले सैलानियों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर टैंकर सड़क किनारे खड़े होने से सैलानियों को परेशान होना पड़ता था। लंबे जाम के कारण वह मंजिल तक समय पर नहीं पहुंच पाए थे। लोगों की मांग के बाद यातायात विभाग ने इसका हल निकाला है। अब टैंकर चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर खड़े किए जाएंगे ताकि चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
बता दें कि सड़क निर्माण कार्य के कारण कई जगहों पर सड़क सिकुड़ गई है। यातायात विभाग के डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के कारण घाटी जाने वाले टैंकरों को खड़ा करने की जगह में कुछ देर के लिए तबदीली की गई है। फिलहाल कुछ टैंकर चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर तो कुछ टैंकर दूसरी जगह लगाए जाएंगे।