{"_id":"65259faf800ab2ffdf0fba14","slug":"table-tennis-championship-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-3506-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कैडेट बॉयज वर्ग में संचित ने नक्श को 2-1 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कैडेट बॉयज वर्ग में संचित ने नक्श को 2-1 से दी शिकस्त
Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला उधमपुर ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन, 200 प्रतिभागियों ने लिया भाग
- पहले दिन कैडेट बॉयज, सब-जूनियर बॉयज, सब-जूनियर गर्ल्स और जूनियर गर्ल्स के मैच खेले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सुभाष स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर स्पोर्ट्स हॉल में मंगलवार को तीन दिवसीय जिला उधमपुर ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू हुई। इस चैंपियनशिप का आयोजन जेएंडके टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से माई यूथ माई प्राइड की पहल के तहत किया गया है।
उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त एसपी अनवर उल हक मुख्य अतिथि थे। उद्घाटन से पहले एसोसिएशन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय देविंदर शर्मा (मुन्ना) को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद एसोसिएशन के महासचिव तरूण ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट करने के पीछे एक मात्र उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती नशीली दवाओं के प्रयोग पर नकेल कसने पर भी जोर दिया और पुलिस प्रशासन से नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं, मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी अनवर उल हक ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस चैंपियनशिप में जिले के कोने-कोने से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले दिन कैडेट बॉयज, सब-जूनियर बॉयज, सब-जूनियर गर्ल्स और जूनियर गर्ल्स के मैच खेले गए। इसमें कैडेट बॉयज वर्ग में संचित सिंह ने नक्श कुमार को 2-1 सेट स्कोर से हराया और अगले राउंड में प्रवेश किया। नंदेश थरमट ने अमित कुमार को 2-0 सेट स्कोर से हराया। सब जूनियर बॉयज वर्ग में मनीष सिंह कटोच ने यशवंत सिगतापू को 2-0 के सेट स्कोर से हराया, जबकि आरव मगोत्रा ने अनूप सिंह को 2-1 सेट स्कोर से हराया। इसी तरह सब जूनियर गर्ल्स के मुकाबलों में स्मृति सुचंद्रा ने स्नेहा देवी को 2-0 सेट स्कोर से हराया और आयुषी ठाकुर ने शरण्या शर्मा को 2-1 सेट स्कोर से हराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर केजी शर्मा (चेयरमैन), वीके बरू (प्रधान), परीक्षित खजूरिया (कोषाध्यक्ष), सनी शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अंकित शर्मा (टेबल टेनिस कोच/संरक्षक), आकाश शर्मा (उपाध्यक्ष), विशाल सिंह ठाकुर (आयोजन सचिव), उपकार सिंह जम्वाल, पारस मगोत्रा, हिमांशु शकर, अजय शर्मा व राकेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मैचों का संचालन मनिंदर सिंह, साहिल मलगोत्रा, विनोद शर्मा, शुभम केरनी और विक्रांत शर्मा ने किया।