फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   survey in jewelery stores

स्वर्णकारों की दुकानों में सर्वे

Sat, 12 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
survey in jewelery stores
आभूषण की दुकान में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

काला धन बचाने के लिए फटाफट सोने की खरीदारी होने की सूचना पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को कई स्वर्णकारों की दुकानों पर दबिश देकर सर्वे किया। मौके पर मौजूद ग्राहकों के बिल और दुकानदारों की रजिस्टर जांची और दुकानदारों के बिल बुक के पन्नाें पर अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


आयकर विभाग की इस पहल से शहर के सभी स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर निकल लिए। अलबत्ता विभाग की टीम ने चार दुकानों पर दबिश दी। दरअसल विभाग को शिकायत मिली थी कि स्वर्णकार एक सप्ताह या उससे भी पहले की तारीख में बिल काट कर सोना बेच रहे हैं। इस तरह काला धन बचाने की जानकारी पर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया।
विज्ञापन


आला अधिकारियों की टीम पुलिस दल के साथ जैसे ही बाजार में पहुंची कि स्वर्णकारों की दुकानों के रिकार्ड की जांच शुरू कर दी। उसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने स्वर्णकारों ने ग्राहकों को दिए जाने वाले बिलों पर भी विभाग की मुहर लगाई गई। इस बीच छापेमारी की बात शहर में फैल गई, जिससे कई स्वर्णकारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानंत्री ने 500 व 1000 के नोट बंद करने के बाद पूरे देश में अफरातफरी मच गई हैं। लोग जल्दी-जल्दी अपने पास रखे 500 व 1000 के नोटों को बैंक में जमा करवना चाहते हैं। लेकिन जिन लोगों के पास आय अधिक है, वे किसी न किसी तरह पैसों को सोने के माध्यम से बचाना चाहते हैं। दिल्ली में भी इस प्रकार की कालाबाजारी सामने आने के बाद यहां भी छापेमारी शुरू कर दी गई।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वर्णकारों की दुकानों की जांच की गई है। जांच के दौरान स्वर्णकारों के रिकार्ड की जांच की गई। उसके बाद विभाग की ओर से ग्राहकों को दिए जाने वाले बिल मोहर लगाई गई है। आयकर विभाग को यह संदेह था कि धन की कालाबाजारी करने के लिए लोग सोने खरीद रहे हैं।

-एमएल डोगरा, आयकर विभाग अधिकारी

उधमपुर स्वर्णकार संघ केंद्र सरकार के साथ है। आयकर विभाग अपना काम कर रहा है, लेकिन जब तक उधमपुर में पूरी तरह से नये नोट नहीं आ जाते हैं। तब तक स्वर्णकारों की दुकानें खुली तो रहेंगी, लेकिन कारोबार नहीं होगा। स्वर्णकार ईमानदारी से काम कर रहे हैं। छापेमारी के बाद किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान बंद नहीं की। शादियों का सीजन होने के कारण कुछ स्वर्णकारों की दुकानें बंद थी।
-जोगेंद्र वर्मा, प्रधान
स्वर्णकार संघ, उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed