फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से पुलिस जवान की मौत

विज्ञापन
suicide
पुलिस कांस्टेबल की मौत के बाद शवगृह के बाहर विलाप करते परिवार के सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला पुलिस लाइन में स्थित फैमिली क्वार्टर में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से पुलिस जवान की मौत हो गई है। उस समय जवान क्वार्टर में अकेला था। मामला दर्ज कर पुलिस गोली चलने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को जिला पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर नंबर 18 न्यू ब्लॉक ए से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर सभी लोग भागते हुए क्वार्टर के अंदर पहुंचे, और सभी ने सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मूल राज निवासी किरची बसंतगढ़ को बिस्तर पर मृत पाया। उस समय मृतक के सीने पर बंदूक रखी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही परिवार को भी इसकी सूचना दी। जांच में पता चला कि कांस्टेबल डीएसपी डार का पीएसओ था। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली दुर्घटना वश चली है, या फिर जवान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के कारणों के बारे में पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। उनका कहना है कि मौत के सही कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। वहीं, पोस्टमार्टम और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को परिवार के हवाले कर दिया है। जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था। उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि अब मूल राज उनके बीच नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed