फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sudh Mahadev Mela, Traffic Jam

Udhampur News: मेला स्थल पर लगा जाम, यातायात टीम खुलवाने में जुटी

विज्ञापन
Sudh Mahadev Mela, Traffic Jam
चिनैनी के सुद्धमहादेव मेले के दौरान मुख्य मार्ग पर लगा जाम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। सुद्धमहादेव मेले में बुधवार को राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से भी सैलानी निजी तथा यात्री वाहनों के जरिए मेला स्थल पर पहुंचे, लेकिन यात्रियों को भी जाम की समस्या से गुजरना पड़ा और कई यात्रियों को पैदल ही उतारकर मंदिर की ओर जाना पड़ा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था । मेला स्थल पर पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण सड़क किनारे मेले में पहुंचने वाले लोगों के वाहन लगते हैं । बुधवार को सैकड़ो की संख्या में छोटे तथा बड़े वाहन मेला स्थल पर पहुंचे, और मेला स्थल पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं पुलिस तथा यातायात विभाग की ओर से अधिकारियों के साथ मिलकर जाम खुलवाने का कार्य शुरू किया गया, कभी एक जगह से जाम खुलता तो कभी दूसरी जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती।
विज्ञापन

कई वाहन मेला स्थल की ओर जा रहे थे तो कई वाहन वापस लौट रहे थे, जाम के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान भी हुए जबकि पुलिस तथा यातायात विभाग की टीम जाम खुलवाने में जुटी रही और मेला स्थल पर जाम की स्थिति को सामान्य बनाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed