{"_id":"6845f10e9ac405d5820aaf06","slug":"sudh-mahadev-fair-from-tomorrow-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124023-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुद्धमहादेव मेला कल, तीन दिन तक लगेंगे बम बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुद्धमहादेव मेला कल, तीन दिन तक लगेंगे बम बम भोले के जयकारे
विज्ञापन
सुद्धमहादेव में मेले का जायजा लेते एसडीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चिनैनी के एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने किया मौके का निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। उपमंडल में हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुद्धमहादेव में मेले का आयोजन किया जा रहा है। 10 जून से मेला शुरू होगा जो 12 जून तक चलेगा। इस मेले को लेकर रविवार को चिनैनी के एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल अपनी टीम के साथ सुद्धमहादेव पहुंचे। इस दौरान उन्हें सभी तैयारियों का जायजा लिया।
एसडीएम कोतवाल गौरीकुंड के अलावा मानतलाई में भी गए और मेला स्थल पर होने वाले कार्यक्रमों के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने इस दौरान पार्किंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मेले में लगने वाले सरकारी विभागों के स्टाल आदि को लेकर मौके का निरीक्षण किया।
बता दें कि जिला उधमपुर पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश भर के लोगों से अपील की गई है कि इस प्रसिद्ध मेले में बढ़चढ़ कर भाग लें। श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए सभी प्रबंध प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं। वहीं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु गौरीकुंड, सुद्धमहादेव और मानतलाई में पहुंचते हैं। एक अनुमान के मुताबिक तीन दिन में लगभग 50,000 से अधिक श्रद्धालु मेले में भाग लेते हैं और भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों में माथा टेकते हैं। यहां मौजूद पाप नाशिनी बावली में पवित्र स्नान का विशेष महत्व है।