फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   student protest,udhampur

अध्यापकों की कमी पर गांधारी स्कूल में प्रदर्शन

विज्ञापन
student protest,udhampur
रामबन। तहसील के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधारी में शिक्षकों व अन्य स्टाफ की कर्मी पर मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि स्कूल में लेक्चरर के 14 पदों में से मात्र दो ही भरे गए हैं, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू व मुख्य शिक्षा अधिकारी रामबन पर अनदेखी का आरोप लगाते छात्रों ने स्कूल भवन से मुख्य बाजार गांधारी तक रोष रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लेकर पर्याप्त शिक्षण स्टाफ की मांग पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कहा कि कुछ माह बाद परीक्षा शुरू हो जाएगी और अब भी पाठ्यक्रम आधा भी नहीं पढ़ाया गया है। स्कूल में अंग्रेजी, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, हिंदी, ईवीएस व अन्य विषयों के लेक्चरर की सख्त जरूरत है। कई बार खाली पदों को भरने की मांग को अधिकारियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन कोई भी उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed