{"_id":"572260cf4f1c1b3f44a91b5f","slug":"struggling-to-remove-the-tanker-from-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब से टैंकर निकालने को जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब से टैंकर निकालने को जद्दोजहद
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
चिनाब में गिरा भारत प्रेट्रोलियम का गैस टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोल में रविवार की रात को चिनाब में गिरे गैस टैंकर को निकाले की कवायद वीरवार को दिन भर चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद रेडक्रास के वालंटियरों ने उसे मैत्रा इलाके में दरिया के बीच से किनारे ले आया है। इस अभियान में अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस महकमे का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
एसएसपी रणदीप कुमार इस रेस्क्यू की निगरानी कर रहे थे। इस रेस्क्यू आपरेशन के दौरान मैत्रा, चंद्रकोट, रामबन के पुराने कसबे आदि क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति ठप रखी गई। क्योंकि भारत पेट्रोयम का दुर्घटनाग्रस्त टैंकर गैस से भरा हुआ है।
विज्ञापन
टैंकर निकालने के अभियान को लेकर भारत पेट्रोलियम के इंजीनियरों का एक दल भी मैत्रा में डेरा जमाए हुए है। बता दें कि रविवार की रात को करोल में ट्रैंकर चिनाब में गिरा जो दूसरे दिन दो किलोमीटर दूर निहार पहुंच गया था। फिर तीसरे तीन वह बहकर मैत्रा तक पहुंच गया था। मैत्रा में रेस्क्यू आपरेशन कर उसे निकालने की कवायद चल रही है
विज्ञापन