Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Struggle for cylinders

Udhampur News: त्योहारों के बीच सिलिंडर के लिए संघर्ष, 200 मीटर लंबी लगी कतारें

विज्ञापन
Struggle for cylinders
किश्तवाड़। जिले में त्योहारों के बीच रसोई गैस (एलपीजी) के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जुमातुल विदा पर जब बड़ी आबादी रोजे पर थी, गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ और अव्यवस्था का मंजर देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं का तांता लग गया। आलम यह था कि कई स्थानों पर कतारें 200 मीटर से भी लंबी हो गईं। घंटों इंतजार के कारण लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और कुछ जगहों पर स्थिति अनियंत्रित होकर भगदड़ जैसी बनती दिखाई दी। लोगों के अनुसार त्योहारों के कारण बढ़ी मांग और अंतरराष्ट्रीय तनाव (अमेरिका, इजरायल और ईरान में संघर्ष) की वजह से पैदा हुई संभावित कमी की आशंका ने सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। दो-तीन महीने से घर पर सिलिंडर पहुंचाने की सेवा ठप है, जिससे खुद एजेंसी तक दौड़ना पड़ रहा है। गैस प्राप्त करने के लिए ओटीपी और दस्तावेजों की मांग ने परेशानी और बढ़ा दी है। कई उपभोक्ताओं को एक महीने से गैस नहीं मिल पाई है, जिससे घरों के साथ-साथ होटल और ढाबों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
नवरात्र, ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर एलपीजी सिलिंडर के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग ने तुरंत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो त्योहारों का आनंद फीका पड़ सकता है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed