फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   strike

जल शक्ति विभाग के कर्मचारी 22 से 24 तक करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
strike
उधमपुर। जल शक्ति इंप्लाइज एंड वर्कर एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान एवं नेशनल पैंथर्स पार्टी ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपप्रधान सोमनाथ खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में सोमनाथ ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी न किए जाने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, संबंधित विभाग व सरकार इन कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान, नियमितीकरण नीति व न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने जैसी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इसको लेकर एसोसिएशन 22 से 24 जून तक हड़ताल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष भी कर्मचारियों की मांगों को रखा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि डीडीसी चुनाव के बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लेकिन, चुनाव संपन्न होने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उनकी मांग है कि उपराज्यपाल जल्द स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करें। अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान विजय कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, कृष्ण चंद, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed