{"_id":"6261c0f1c11626280f7ea71f","slug":"stricke-udhampur-news-jmu25829140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू, धरना-प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू, धरना-प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन
उधमपुर। अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग पर सफाई कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाई कर्मचारियों ने वीरवार सुबह नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपप्रधान डेविड ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर 2014 से संघर्ष करते आ रहें हैं। सरकार हर बार आश्वासन देकर टाल रही है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करवाना भी बड़ा मुद्दा है।
तीन दिन पहले सरकार व प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। मजबूर होकर अब काम छोड़ हड़ताल शुरू की है। स्टेट बॉडी जो दिशा निर्देश जारी करेगी, उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि अपनी वास्तविक मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें।