{"_id":"672fca4d63483d8f81086a46","slug":"streets-damage-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-117112-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वार्ड 20 के अपर संगूर मोहल्ले में गलियां खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वार्ड 20 के अपर संगूर मोहल्ले में गलियां खस्ताहाल
Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड 20 के अपर संगूर मोहल्ले में गलियों की दयनीय हालत के कारण क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज का काम होने के बाद से गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है। इनमें से कुछ गलियों की हालत तो सुधारी गई थी, लेकिन तीन गलियां अभी भी काफी खस्ताहाल हैं।
इससे आवाजाही को लेकर परेशानी सामने आ रही है। खासकर गलियों में बने गड्ढे दुपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों को खुला न्योता दे रहें हैं। बरसात के दिनों में हालत अधिक खराब हो जाती है। स्थानीय निवासी बबली देवी, नीरज कुमार, सोहन लाल, दीपक व अन्य ने बताया कि गलियों की मरम्मत करवाने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। मगर इसके बावजूद अभी तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे मोहल्ले की 100 से 150 आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से अपील है कि जल्द गलियों की मरम्मत करवाकर राहत दिलाई जाए।
गलियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विशाल सडोत्रा, सीईओ नगर परिषद