फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Stoped trip of panthers in Patnitop

पैंथर्स की तिरंगा यात्रा पत्नीटाप में रोकी

Sun, 08 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 08 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Stoped trip of panthers in Patnitop
पत्नीटाप में यात्रा रोकने पर प्रदर्शन करते पैंथर्स कर्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

देश में एकता और अखंडता का संदेश फैलाने के लिए दिल्ली से शुरू हुई पैंथर्स पार्टी की तिरंगा यात्रा शनिवार की दोपहर बारह बजे के करीब उधमपुर शहर में दाखिल हुई।

विज्ञापन

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के एमएच चौक पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा शहर के एमएच चौक से टाउन हाल मार्ग, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड से होती हुई सलाथिया चौक पहुंची। इसमें पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया, पार्टी चेयरमैन हर्षदेव सिंह, यशपाल कुंडल और बड़ी संख्या में पैंथर्स कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन


इस बारे में हर्ष देव सिंह ने कहा कि अपने ही देश में तिरंगा फहराना मानों जुर्म हो गया हो। केंद्र में भाजपा की सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आ रहा है। यह तिरंगा यात्रा कश्मीर में उन देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में तिरंगा फहराने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि देश विरोधी नारेबाजी करने वालों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार की देश के प्रति कैसी रणनीति है। अपने ही देश में तिरंगा लहराने वालों को अगर लाठियां मिल रही हैं तो इससे देश के देश भक्तों का अपमान हो रहा है। यह पैंथर्स पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उधमपुर से तिरंगा यात्रा रवाना होने के बाद पुलिस के दल ने तिरंगा यात्रा को पत्नीटाप से आगे जाने से रोक दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed