{"_id":"6058ea5f8ebc3e8ca45eaaad","slug":"stone-fall-in-panthyal-in-the-evening-highway-closed-udhampur-news-jmu231908863","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को पंथयाल में पत्थर गिरने हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को पंथयाल में पत्थर गिरने हाईवे बंद
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल में शाम को पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। वहीं, फोरलेन हाईवे निर्माण में लगी कंपनी के कर्मी मलबे को हटाने में जुटे हैं, लेकिन बारिश और अंधेरे के चलते दिक्कत हो रही है। उधर, रामबन जिले के विभिन्न इलाकों में पस्सियां गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही थी। इस कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रामबन में रविवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी। सोमवार केे बारिश तेज थी। दोपहर करीब 12 बजे बारिश के दौरान ही पंथयाल, मारोग, बैटरी चश्मा, डिगडोल, कैफेटेरिया मोड़ व अन्य कई स्थानों पर पस्सियां गिरना शुरू हो गईं। पस्सियां गिरने पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी कार्य में जुटी रही। राजमार्ग पर शाम तक यही सिलसिला चलता रहा। इसी कारण रामबन में शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और इसके कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उधमपुर से घाटी जाने वाहनों दोपहर बाद प्रतिबंध लगाया गया। सुबह से दोपहर तक बिना किसी रोक के वाहन घाटी की तरफ चलते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद जब वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगाई गई तो रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगती चली गई। शाम तक सैकड़ों वाहनों को उधमपुर में रोक दिया गया था और चालक आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार करने लगे थे। वहीं, शाम साढे़ सात बजे पंथयाल में पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं।