{"_id":"68264b862c0d7fb604005e18","slug":"srtc-bus-service-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123222-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पखलाई रूट पर फिर से एसआरटीसी बस सेवा बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पखलाई रूट पर फिर से एसआरटीसी बस सेवा बहाल करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 2005 में शुरू हुई बस सेवा डेढ़ साल बाद कर दी गई थी बंद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
उधमपुर। पखलाई से उधमपुर पंचायत में 2005 में स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी )बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन डेढ़ साल तक उधमपुर से पखलाई तक चलने के बाद यह बस सेवा बंद हो गई। अब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार प्रशासन से बस सेवा बहाल करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
स्थानीय निवासी गौरी शंकर, रवि कुमार, मोहम्मद असलम और फैयाजुद्दीन ने बताया कि क्षेत्र में कोई भी सरकारी बस नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी बसें चलाई जा रही हैं तो इस क्षेत्र में क्यों नहीं। एसआरटीसी बस सेवा फिर से बहाल करने के लिए कई बार प्रशासन के अधिकारियों और आरटीओ से भी मिल चुके हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के आज तक कुछ नहीं मिला।
पूर्व सरपंच करनैल सिंह का कहना था कि अगर सरकारी बस सेवा शुरू हो जाए तो लोगों को काफी हद तक आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। खासकर महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिल पाएगा और निजी यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग के साथ बार-बार स्टापेज के कारण समय की बर्बादी से भी निजात मिल जाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उधमपुर से पखलाई और बरमीन तक एसआरटीसी बस सेवा को फिर से बहाल किया जाए।