{"_id":"6362b078b804fc455e4de77b","slug":"sports-udhampur-news-jmu271430328","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर बालिका वर्ग में सोनिका देवी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर बालिका वर्ग में सोनिका देवी बनी चैंपियन
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के इंडोर हॉल जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय जिला उधमपुर ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप बुधवार को हुए फाइनल मुकाबलों के बाद संपन्न हुई। इसका आयोजन माई यूथ माई प्राइड की पहल के तहत जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया था।
बुधवार को खेले गए सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में उपासना शर्मा ने पलक खजूरिया को 3-0 से हराया और जूनियर बालिका वर्ग में सोनिका देवी ने गुनगुन शर्मा को 3-0 से हराया। वहीं सीनियर महिला वर्ग में सोनिका देवी ने गुनगुन शर्मा को 3-0 से हराया। अंडर-13 वर्ग में प्रज्वल बंदराल ने आर्यमन शर्मा को 3-0 से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में कनव गुप्ता ने लक्ष्य देव सिंह को 3-1, जूनियर वर्ग में माधव शर्मा ने सौरव शर्मा को 3-1, और सीनियर वर्ग में माधव शर्मा ने प्रिंस गुप्ता को 3-1 से हराया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह और एसएचओ उधमपुर रघुबीर सिंह विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरूआत में देविंदर शर्मा (पूर्व महासचिव) को पुष्पांजलि अर्पित की गई, उसके बाद यूटीटीए के महासचिव तरुण ने स्वागत भाषण दिया। चैंपियनशिप में जिलेभर के 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं, मुख्य अतिथि विजेताओं, उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विनोद कुमार बरू (अध्यक्ष), तरुण (महासचिव), प्रीक्षित खजूरिया (कोषाध्यक्ष), सनी शर्मा उपाध्यक्ष, वकील सिंह (सहायक प्रबंधक जेके स्पोर्ट्स काउंसिल), अंकित शर्मा टीटी कोच, राकेश खजूरिया (काउंसलर), राहुल मगोत्रा महासचिव, व्यापार मंडल, डीवाईएसपी सुरिंदर सिंह बिलोरिया, विवेक गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।