फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports

अंडर-14 सौ मीटर दौड़ में टिकरी की अक्षरा शर्मा अव्वल

विज्ञापन
sports
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके अंतिम दिन जिले के 11 जोन के सभी आयु वर्ग की लगभग 104 लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान दौड़, लांग जंप, हाई जंप तथा थ्रो आदि के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 14 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में टिकरी की अक्षरा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 200 मीटर दौड़ में बब्बे जोन की शिवांगी, 400 मीटर दौड़ में बब्बे जोन की ममता देवी, तथा 600 मीटर दौड़ में उधमपुर की ज्योति देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, दौड़ के अंडर 17 आयु वर्ग के 100 मीटर मुकाबले में रामनगर की सपना देवी, 200 मीटर दौड़ में उधमपुर की अंजू देवी, 400 मीटर दौड़ में बब्बे जोन की आरती देवी, 800 मीटर दौड़ में बब्बे जोन की तनु देवी, 1500 मीटर दौड़ में टिकरी जोन की मुख्तयार बीबी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दौड़ के अंडर 19 मुकाबलों के 100 मीटर में रामनगर की पूजा देवी, 200 मीटर दौड़ में मजालता की प्रिया शर्मा, 400 मीटर दौड़ में मजालता की शमीना बेगम, 800 मीटर दौड़ में बब्बे की अंशु रानी, 1500 मीटर दौड़ में टिकरी की नीलम अख्तर तथा 3000 मीटर दौड़ में उधमपुर की सिमरन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी से आग्रह किया कि वे प्रदेश प्रशासन और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड़-19 एसओपी के दिशानिर्देशों का पालन करें। साथ ही प्लास्टिक का बहिष्कार करने की बी अपील की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से इस तरह के अन्य आयोजनों में भी बढ़-चढ़ भाग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य युवाओं को लॉकडाउन के तनाव से मुक्त करना था। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में चमके हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ धम्मा के छात्र
मजालता। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ धम्मा के छात्रों ने जिला स्तरीय इंटर जोनल एथलेटिक मीट में कई पदक हासिल कर स्कूल और तहसील का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि, सरकारी पीजी कॉलेज उधमपुर में जिला यूथ स्पोर्ट्स अफसर के दिशानिर्देश पर 22 और 23 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक मीट में जिले के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें कई प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ धम्मा के बारहवीं कक्षा के छात्र नवजोत सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। बारहवीं की ही प्रिया शर्मा ने 200 मीटर और शमीना बेगम ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 12वीं की परवीन अख्तर ने 800 मीटर और शिल्पा देवी ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इसी स्कूल की प्रिया शर्मा ने लंबी कूद में पहला और ऊंची कूद में शमीना बेगम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, मिड़िल स्कूल नक्की की शिवांगी ने 200 मीटर दौड़ में पहला, ममता देवी ने 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ ने एथलेटिक मीट में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए छात्रों और उनके परिवार वालों को बधाई दी। स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक के काम को भी सराहा। उन्होंने कहा कि सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ धम्मा के छात्र इससे पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर राज्य और नेशनल स्तर पर खेलने जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed