फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: अंडर-11 वर्ग में इंद्रा किड्स ग्लोबल स्कूल का टैगोर क्लब बना विजेता

विज्ञापन
sports news
उधमपुर। शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में अवेयर इंडिया फाउंडेशन के सहयोग और जिला रोल बाल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित वार्षिक जिला रोल बाल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। अंडर-11 वर्ष वर्ग में इंद्रा किड्स ग्लोबल स्कूल के टैगोर क्लब ने जीत दर्ज की। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को जेकेआरबीए के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह पूरा टूर्नामेंट एसएमवीडीएसबी के पूर्व खेल निदेशक अशोक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल, लिटिल एंजेल हाईस्कूल, एवरग्रीन हाईस्कूल, इंस्पेक्टर कमल सिंह मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी ली। इसमें अंडर-11 वर्ष वर्ग में इंद्रा किड्स ग्लोबल स्कूल के टैगोर क्लब ने इसी स्कूल के महाराजा प्रताप क्लब को 2-01 से हराया। उन्होंने भारत को खेलों में उत्कृष्ट बनाने के लिए स्वच्छता अभियान और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने की भी शपथ ली। फाइन मुकाबलों मेें अंडर-11 वर्ष वर्ग में इंद्रा किड्स ग्लोबल स्कूल के टैगोर क्लब ने इसी स्कूल के महाराजा प्रताप क्लब को 2-01 से हराया। अंडर-14 में आईकेएस के देविका क्लब ने लिटिल एंजल हाईस्कूल और आईकेएस के लायंस क्लब को 6-2 से हराया। अंडर-17 वर्ग में एवर ग्रीन हाईस्कूल ने आईकेएस और एचएसएस की मिश्रित टीम को 2-1 से हराया। इस अवसर पर सुदर्शन कुमार सचिव, सुरिंदर कुमार, भीम सेन, प्रो. पंकज शर्मा, विकुंडल शर्मा और विजय शर्मा मौजूद रहे। डीआरबीए के उपाध्यक्ष विमल शर्मा के अलावा प्रिंसिपल शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल और उनके स्टाफ सदस्यों को मैदान उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। डीआरबीए के उपाध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को उनकी भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें ड्रग्स के खतरे के बारे में भी जागरूक किया, जिसे खत्म करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed