फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: स्मृति और अखिल ने जीता बैडमिंटन का खिताब

विज्ञापन
sports news
उधमपुर। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला विकास आयुक्त सलोनी राय की देखरेख में बैडमिंटन मुकाबला करवाया गया। इसमें स्मृति और अखिल ने एकल मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में जोनल फिजिकल एजूकेशन कार्यालय परिसर उधमपुर के अधीन मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें लड़कों के एकल फाइनल मुकाबले में अखिल ने नमकश को 21-15 और 21-17 के दो सेट से मात दी, जबकि लड़कियों के एकल मुकाबले में स्मृति ने नीता को 21-15 और 21-18 के दो सेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमेश मिश्र ने विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित करते हुए नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जतिन सेठी और विकास शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन




फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed