Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते अधिकारी। - फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। जिला प्रशासन किश्तवाड़ की ओर से रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 2026 बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत, पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसका सीधा प्रसारण किश्तवाड़ के मिनी सचिवालय स्थित नए उपायुक्त कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं सशक्तीकरण के लिए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉलों का निरीक्षण किया। इनमें हस्तशिल्प, हथकरघा, बागवानी, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों ने अपने उत्पादों, स्थानीय हस्तकलाओं, पारंपरिक वस्तुओं और स्थानीय उपज को प्रदर्शित किया। इस दौरान जनजातीय समुदाय के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए केंद्र एवं जम्मू-कश्मीर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। इसमें उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का पाठ किया और इसके बाद राष्ट्रगान गाया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जनजातीय समुदाय के कल्याण, सशक्तीकरण और आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ऋषि कुमार शर्मा, सीईओ केडीए कैसर भवानी, मुख्य योजना अधिकारी अखिल ठाकुर, एसीआर इदरीस लोन, एसीडी मनोज कुमार, एसीपी नीरज शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं डीआईओ तारिक परवेज काजी, डीएफओ मड़वा विशाल चौधरी, डीएसईओ सुरेश शर्मा, बीडीओ बौंजवाह अयाज अहमद, जिला भेड़पालन अधिकारी अजहर मूमिन बिच्छू, डीआईओ एनआईसी फैजल खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed