फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: राजोरी और पठान ब्रदर्स ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
sports news
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को राजोरी ने स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा और पठान ब्रदर्स ने टीएनटी को हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में कटड़ा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। बल्लेबाज अनूप सिंह ने 23, विनय ने 35, निखिल सिंह ने 14, कनव ने 22 व संत बख्श ने 13 रन बनाए। टीम को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राजोरी के गेंदबाज जहांगीर लोन व उमर लेफ्टी ने दो दो, जबकि साहिल भल, अभिनव, गौरव चौधरी व आकिब मीर ने एक एक विकेट लिया। राजोरी की टीम ने लक्ष्य को पारी के 13वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज दीक्षांत कुंडल ने 17 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों से 35 रन बनाए। वहीं गौरव चौधरी ने 32 गेंदों में छह चौके व पांच छक्के के साथ 64 रन बनाए। उन्हें बाद में मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। कटड़ा के गेंदबाज संत बख्श ने दो और निखिल सिंह, ऋषि व अनूप सिंह ने एक एक विकेट लिया। दूसरे मैच में पठान ब्रदर्स ने टीएनटी पर सात रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। पठान ब्रदर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 132 रन बनाए। बल्लेबाज अमन राजपूत ने 27, विराट ने 16, अनिल मलकीत ने 19 रन बनाए। टीम को 20 रन अतिरिक्त मिले। टीएनटी की टीम के गेंदबाज रोहित सिंह ने तीन, मनु व सेवी ने दो दो और हैपी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएनटी की टीम 17.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। बल्लेबाज राहुल शर्मा ने 4,3 रिपोन डोगरा ने 21 व जस्सी ने 14 रन बनाए। पठान टीम की तरफ से विराट ने तीन विकेट लिए। उन्हें बाद में मैन ऑफ द मैच भी मिला। वहीं सब्जार वाणी, आबिद, अनिल मलकीत ने दो दो व अमन राजपूत ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed