फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: बीसीसी चंद्रकोट और माहौर की टीमों ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
sports news
रियासी में जारी विंटर प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डार जुनैद
रियासी। विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें बीसीसी चंद्रकोट और माहौर की टीमों ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच सावलकोट व बीसीसी चंद्रकोट के बीच हुआ। सावलाकोट के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बीसीसी के गेंदबाजों के आगे सावलाकोट के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और पूरी टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 66 रनों पर ढेर हो गई। टीम के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बल्लेबाज असलम मलिक ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। वहीं टीम को दूसरा सबसे बड़ा स्कोर अतिरिक्त मिले 13 रन के रूप में मिला। बीसीसी के गेंदबाज डार जुनैद ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में पांच रन देते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। अन्य गेंदबाज आसिफ मंजूर ने दो, जबकि नासिर रसूल, आसिफ मुगल व पंकज वर्मा ने भी एक एक विकेट लिया। बीसीसी ने अपने बल्लेबाज आदिल गुलडान के 25 व गोकुल गुप्ता के नाबाद 20 रनों की बदौलत मैच को 7.2 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर आठ विकेट शेष रहते हुए जीत लिया। सावलाकोट के गेंदबाज यासीन गादरमत व रमणीक जमवाल ने एक एक विकेट लिया। मैच के दौरान चीफ प्लानिंग ऑफिसर नरेंद्र गुप्ता व अकाउंट ऑफिसर डीसी ऑफिस संदीप संदीप आनंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दूसरे मैच में माहौर लायंस ने पमोट पैंथर को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। टॉस हार कर माहौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। बल्लेबाज इम्तियाज भट्ट ने 23, शहजाद नईम ने 29, आफताब मलिक ने 12, आसिफ मलिक ने 11, जाहिद मलिक ने 17 व अरशद मलिक ने नाबाद 24 रन बनाए। पमोट के गेंदबाज रोहित कौल, आदित्य व रजत शर्मा ने एक एक विकेट लिया। वहीं अयूब और अजय फौजी को दो दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए पमोट पैंथर की टीम के बल्लेबाज उदय देव सिंह के 22, केशव शर्मा के 40 व वीनू जमवाल के 24 रनों की सहायता से टीम को अच्छी शुरुआत मिली। बल्लेबाज रोहित कौल ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दर्ज नहीं करवा पाए। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। माहौर के गेंदबाज जाहिद मलिक, आसिफ मलिक, अरशद मलिक ने एक एक विकेट लिया। पैंथर का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed