फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: एकतरफा मैच में सावलाकोट ने भूटान को हराया

विज्ञापन
sports news
रियासी। यहां के जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को हुए मैच में सावलाकोट की टीम ने भूटान कटड़ा की टीम को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

भूटान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। सावलाकोट की गेंदबाजी के आगे भूटान के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। बल्लेबाज शगुन ने 34, सुरिंदर सिंह ने 15 व राहुल डोगरा ने 22 रन बनाए। सावलाकोट के गेंदबाज सरफराज अहमद व सुरजीत राजपूत ने दो दो, जबकि चरण, सुनील और वानिक सिंह ने एक एक विकेट लिया। भूटान की तरफ से दिए गए लक्ष्य को सावलाकोट की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। बल्लेबाज वसीम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं इशाक मलिक ने 24 और वानिक सिंह ने नाबाद 29 रन बनाए। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। भूटान के गेंदबाज शगुन ने दो, जबकि संचित, ध्रुव शर्मा व मोहित डोगरा ने एक एक विकेट लिया। टीम के गेंदबाज सरफराज को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाद में आयोजकों ने उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed