फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: एबी वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने नगरोटा को हराकर जीत हासिल की

Fri, 07 Mar 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
sports news
रामनगर। कस्बे में 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान एबी वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने नगरोटा क्रिकेट क्लब को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में लेदर बाल क्रिकेट प्रीमियर लीग सेशन एक का आयोजन रामनगर क्रिकेट अथॉरिटी की ओर से रविवार से शुरू हुआ था। यह प्रतियोगिता 16 मार्च को समाप्त होगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सीनियर सिटीजन सुभाष कुडियार मौजूद रहे। वीरवार सुबह 10 बजे पंजग्रा नगरोटा क्रिकेट क्लब और एबी वॉरियर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ टॉस पंजग्रा क्रिकेट क्लब ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर में 122 रन का लक्ष्य रखकर टीम ऑल आउट हो गई। वहीं दूसरी पारी में एबी वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने 19.3 ओवर में मैच जीत लिया।
विज्ञापन

सदस्य एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिन से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। बारिश की वजह से दो दिन प्रतियोगिता नहीं हुई। अगले दो दिन में प्रतिदिन दो मैच करवाए जाएंगे और यह मैच सुबह नौ बजे कघोट क्रिकेट क्लब रामनगर और एसआर क्रिकेट क्लब उधमपुर के बीच होगा। दोपहर एक बजे एसएसआर क्रिकेट क्लब रामबन और पींगर क्रिकेट क्लब रामनगर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed