फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Soldiers learned the tricks of photography and videography

सैनिकों ने सीखे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के गुर

विज्ञापन
Soldiers learned the tricks of photography and videography
उधमपुर। नार्दर्न कमांड के मिलिट्री गैरिसन उधमपुर में आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी शॉर्ट टर्म कोर्स शनिवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर नार्दर्न कमांड मुख्यालय के ध्रुव आडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ, जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की सुंदरता, कला-संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना था।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 23 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित कोर्स में उत्तरी कमान की सभी संरचनाओं के चयनित सैनिकों ने भाग लिया। यह अपनी तरह का पहला कोर्स था, जिसमें उत्तरी कमान ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के साथ सहयोग से संचालित किया। इसका पाठ्यक्रम तकनीकी मार्गदर्शन जनसंचार विभाग और विश्वविद्यालय के न्यू मीडिया की ओर से तय किया गया। पाठ्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का कौशल प्रदान करना था, ताकि प्रदेश की सुंदरता, लोगों की विनम्रता, कला, संस्कृति और विकास को देश समेत दुनिया तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर उत्तरी कमान मुख्यालय से ब्रिगेडियर बृजेश पांडे, जनसंचार और न्यू मीडिया विभाग के एचओडी डॉ. जेएन बलिया और जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. बच्चा बाबू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed