फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Social distancing

मंडे मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दिन भर लगी रही भीड़

विज्ञापन
Social distancing
उधमपुर में मंडे मार्किट मे लगी भीड़। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। ठंड में बढ़ोतरी होने के साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी में एक बार फिर से तेजी आई है। सोमवार को मंडे मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। दोपहर तक इतनी भीड़ हो गई कि सामाजिक दूरी के नियम को भी लोग भूल गए। पुलिस भी इनके सामने असहाय हो गई और कुछ न कर सकी। शाम तक बाजार में यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ ही बाजार में सामाजिक दूरी के नियम की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खरीदारी के लिए हर रोज भीड़ बढ़ रही है। सोमवारी बाजार में तो हर सप्ताह हालात खराब हो रहे हैं। पिछले सोमवार को बाजार में भीड़ लगी थी, और इस सोमवार को भी मंडे मार्केट के हालात खराब ही रहे। मंडे मार्केट में ज्यादातर गर्म कपड़ों की फड़ियां लगी थीं।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के बाद गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। सैकड़ों लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। सुबह तो बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन दोपहर होते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा था। लोग खरीदारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियम भी भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मास्क को लेकर लोग जागरूक नजर आए। ज्यादातर लोगों ने मास्क पहन रखे थे। गोल मार्केट में तैनात किए गए पुलिस कर्मी भी सभी से मास्क पहनने की अपील कर रहे थे, लेकिन इनके लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल था। समझाने के बाद भी लोग नहीं समझ रहे थे। शाम तक मंडे मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। किसी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कोई डर नजर नहीं आया।

उधमपुर में मंडे मार्किट मे लगी भीड़।

उधमपुर में मंडे मार्किट मे लगी भीड़।- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में मंडे मार्किट मे लगी भीड़।

उधमपुर में मंडे मार्किट मे लगी भीड़।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed