{"_id":"3f02b7f674393c539742b24a6cdaf1b5","slug":"snowfall-in-patnitop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा टाप और स्योजधार में हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा टाप और स्योजधार में हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिद्दत के बाद मंगलवार की शाम को जिले के पहाड़ोंं की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। कई इलाकों में आसमान पर बादल भी छाए हुए हैं।
इससे बारिश की भी उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि सुबह से ही मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ था। मौसम का रंग मंगलवार को सुबह से ही बदला हुआ दिखा। बदलते मौसम के चलते ठंड में भारी इजाफा हो गया है। जिससे दिन भर ठंडी व बर्फीली हवाएं चलती रही।
मौसम के बदले मिजाज के कारण पूरा दिन ठंड में इजाफा रहने से लोगों ने सुबह से ही अलाव जलाए और ठंड से बचने का प्रयास किया।
दिन भर ठंड से ठिठुरते लोगों को शाम के समय तब राहत मिली जब डेरा टाप और स्योजधार में हिमपात शुरू हुआ। इससे उम्मीद की जाने लगी कि देर रात तक नत्थाटाप, जुगधार और अन्य ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात संभव है।
इस बीच बादलों का डेरा भ्ाा आसमान पर रहा। इससे बारिश की भी उम्मीद है। बता दें कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप और पत्नीटाप में पहुंच रहे सैलानी भी मायूस हो रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों बर्फ से गुलजार रहने वाले पहाड़ वीरान हैं। हालांकि नत्थाटाप में बीच-बीच में कहीं पहले से पड़ी हल्की बर्फ पर सैलानी पहुंच रहे हैं, लेकिन सैलानियों की नजरें भी आसमान पर टकटकी लगाए हुए हैं। वहीं किसान भी इन दिनों अपनी फसलों को लेकर चिंतित है और उन्हें भी बारिश का इंतजार है।