{"_id":"61eda0fffe246f14a55ec8c4","slug":"snow-fall-katra-udhampur-katra-news-jmu252483840","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन पर हल्की बर्फबारी, हेलिकॉप्टर,बैटरी कार सेवा बंद, रोपवे सेवा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन पर हल्की बर्फबारी, हेलिकॉप्टर,बैटरी कार सेवा बंद, रोपवे सेवा जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। त्रिकुटा पहाड़ियों सहित मां वैष्णो देवी भवन पर रविवार को भी हल्की बर्फबारी हुई है। धुंध के कारण हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बंद कर दी गई। जबकि भवन से सांझी छत्त के बीच चलने वाली रोपवे सेवा संचारू रही। भैैरों घाटी भवन और सांझी छत्त में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने बर्फ का भरपूर आंनद उठाते हुए मनोहारी नजारों को कैमरे व मोबाइल में कैद किया। अर्द्धकुंवारी से भवन के बीच नया मार्ग भी भक्तों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया।
जानकारी अनुसार शनिवार रात अर्द्धकुंवारी-भवन के नए मार्ग पर हुए हल्के भूस्खलन के बाद गिरे मलबे को समय रहते हटा दिया गया, लेकिन रविवार को ऐहतियातन इस मार्ग को बंद ही रखा गया। हालांकि वीकैंड लॉकडाउन के चलते रविवार को भक्तों की संख्या में कमी रही।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक आठ हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। देर शाम ठंड के कारण आवाजाही करने वाले भक्तों की संख्या में कमी रही। यात्रा में कमी के कारण भक्तों को भवन में रुकने के लिए दिक्कत नहीं हुई। हेलिकाप्टर सेवा ठप रहने से कई यात्रियों को विकल्प के रूप से पालकी और घोड़ा सेवा को अपनाना पड़ा।