{"_id":"620fed5b2951fd20854702c7","slug":"snow-carnival-udhampur-news-jmu254114678","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भद्रवाह में स्नो कार्निवल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भद्रवाह में स्नो कार्निवल शुरू
विज्ञापन
उधमपुर : भदरवा में विंटर कार्निवल मेले का रिबन काटकर उद्घाटन करते अधिकारी. तथा अपनी प्रस्तुति देत
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को भद्रवाह की बर्फ से ढंकी जाई घाटी में तीन दिवसीय स्नो कार्निवाल का शुभारंभ किया गया। इसमें स्कीइंग, स्लेजिंग, आदि के अलावा सांस्कृतिक और लोक गतिविधियां भी होंगी।
कोरोना महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस तीन दिवसीय कार्निवाल का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से भद्रवाह स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई की ओर से किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी अध्यक्ष डोडा धनंतर सिंह कोतवाल ने डीसी डोडा विकास शर्मा, सीओ 4आरआर कर्नल रजत परमार, एसएसपी अब्दुल कयूम और एडीसी भद्रवाह दिल मीर चौधरी के साथ बर्फ से भरे जाई घास के मैदान में किया।
इस कार्निवाल में बर्फ के खेलों स्नो स्कीइंग, स्लेजिंग, जोरबिंग बॉल, स्नो ट्रेकिंग, हॉट एयर बैलून, घुड़सवारी, स्नो वॉलीबाल और रस्साकशी के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां, भद्रवाही ढेकू, स्थानीय लोक नृत्य, आदि को भी शामिल किया गया है। सीओ 4आरआर ने कहा कि सेना प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के समान भद्रवाह को विकसित करने में मदद करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भद्रवाह के अछूते पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं, जिनका भरपूर समर्थन किए जाने की जरूरत है। यह कार्निवाल पर्यटन को पुनर्जीवित करने, पर्यटकों को अधिक व्यापक विकल्प प्रदान करने और विभिन्न अनदेखे पर्यटन स्थलों का पता लगाने के लिए उत्प्रेरक का कार्य कर सकता है।
--------
पर्यटकों को वास्तविक अनुभव देगा भद्रवाह
जिला विकास आयुक्त ने कहा कि 21वीं सदी के पर्यटक नए अनुभव की तलाश में हैं। और, भद्रवाह उन स्थानों में से एक होगा जो उन्हें वह वास्तविक अनुभव देगा, जिसकी वे तलाश कर रहे हैं। सरकार ने भद्रवाह में विभिन्न गंतव्यों की पहचान की है जहां पर्यटन को बढ़ावा देने का काम शुरू होगा, और ऊंचाई वाले घास के मैदानों में पर्यटन उनमें से एक है। वहीं, डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि सेना की पहल अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए बहुत अच्छी होगी। पर्यटन विभाग से आग्रह है कि इन स्थानों पर विकास को बढ़ावा देने के लिए ध्यान दे।
------
भद्रवाह की खूबसूरती को तलाशने की जरूरत
इस दौरान प्रतिभागियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे भद्रवाह में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जो बर्फ से भरे घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। शिव-डोडा की निवासी अपर्णा चंदेल ने कहा कि सेना का यह प्रयास बहुत उत्साहपूर्ण और आशाजनक है। पर्यटन एक उभरता हुआ क्षेत्र है। भद्रवाह में कई खूबसूरत जगहें हैं जिन्हें तलाशने की जरूरत है।

उधमपुर : भदरवा में विंटर कार्निवल मेले का रिबन काटकर उद्घाटन करते अधिकारी. तथा अपनी प्रस्तुति देत- फोटो : UDHAMPUR