फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   small scale

Udhampur News: बजट को लेकर मुख्यमंत्री से मिले रवींद्र सिंह

विज्ञापन
small scale
उधमपुर। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव मेंबर्स रवींद्र सिंह ने पत्रकारवार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रीज के प्री बजट को लेकर बैठक हुई। इसमें वह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले। उन्होंने बताया कि स्माल स्केल इंडस्ट्रीज की हालत दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी जब इंडस्ट्रीज बने तो उसमें सभी प्रकार की सुविधाएं होनी चाहिए लेकिन हमारे यहां पर बिजली, पानी, फायर स्टेशन, सड़क जैसी सुविधा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर 1994 में इंडस्ट्रीज क्षेत्र बना था लेकिन अभी तक सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी का पिछले पांच महीनाें से रिफंड नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के लोग समय पर सरकार को टैक्स नहीं दे पा रहे हैं। उरवींद्र सिंह ने कहा कि जिला उधमपुर में देविका में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पटनीटॉप, सनासर, सुद्धमहादेव, भद्रवाह जैसे क्षेत्राें में हम पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है लेकिन सुविधाओं के अभाव में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम कठुआ, सांबा, जम्मू इंडस्ट्रीज की बात करें तो हमारे यहां पर स्माल स्केल इंडस्ट्रीज में सुविधाओं को अभाव है। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी इंडस्ट्रीज को चलाना है तो हमें इस पर सोच विचार करना होगा। इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अन्य एग्जीक्यूटिव मेंबर्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed