{"_id":"5f1c6b8b8ebc3e9f691ef878","slug":"sliding-katra-news-jmu215109191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से एतिहासिक भूमिका मंदिर की सढ़ियों और ग्रिल को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से एतिहासिक भूमिका मंदिर की सढ़ियों और ग्रिल को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार रात मुसलाधार बारिश के बीच हुए भूस्खलन में एतिहासिक भूमिका मंदिर मंदिर परिसर में जगह-जगह भारी मलबा एकत्र हो गया है। इसके साथ ही मंदिर को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। बारिश के बीच मंदिर के साथ लगती पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे मंदिर की सीढ़ियों के साथ ही ग्रिल आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। मंदिर के पुजारी शुभम शर्मा ने बताया कि मंदिर के पास ही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दरूड़ गांव तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गत रात हुई बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे जहां मंदिर परिसर में मलबा एकत्र हो गया है वहीं ग्रिल और सीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। अगर समय रहते इस भूस्खलन को नहीं रोका गया तो एतिहासिक मंदिर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे नगरवासी चिंतित हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश गुप्ता ने बताया कि एतिहासिक भूमिका मंदिर परिसर में भूस्खलन की सूचना मिली है। विभाग जल्द ही मलबा हटा देगा, ताकि कोई नुकसान न पहुंचे।
भूमिका मंदिर स्थान पर पंडित श्रीधर को हुए थे मां वैष्णो के कन्या स्वरूप के दर्शन
कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर स्थित हंसाली गांव में स्थित भूमिका मंदिर एतिहासिक है। मान्यता है कि यहीं पर पंडित श्रीधर को मां वैष्णो के कन्यास्वरूप के दर्शन हुए थे। यहीं से बाबा भैरोनाथ के पूछने पर मां अंतर्ध्यान हुईं थीं। मां की यात्रा करने वाले श्रद्धालु इस मंदिर की भी यात्रा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।