{"_id":"683ca43700ed7fd93e027c5b","slug":"six-year-old-boy-died-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123794-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पानी के टैंक में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पानी के टैंक में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
जीएमसी में विलाप करते बच्चे के परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते मेलड़ी फंगयाल क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद एक दुखदायी हादसा पेश आया। एक छह वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते घर के पास स्थित पानी के टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मेलड़ी फंगयाल क्षेत्र में रहने वाले पंकज शर्मा का छह वर्षीय बेटा अदयूश खेलते-खेलते घर के पास ही पानी के टैंक में गिर गया। टैंक खुला होने के कारण यह हादसा हुआ। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजन को मिली तो उन्होंने फौरन बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बच्चे की मौत को लेकर पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
मेलड़ी फंगयाल में हुए हादसे में जान गंवाने वाला मासूम अदयूश प्रशांत पब्लिक स्कूल में कक्षा यूकेजी में पढ़ता था।
उसके पिता पंकज शर्मा दुकानदार हैं। जीएमसी में जब डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया तो यह खबर सुनकर मासूम की मां बेहोश हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।