फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Six teachers suspended

शिक्षकों पर कसी नकेल, छह सस्पेंड

Mon, 09 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा Updated Mon, 09 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six teachers suspended
सस्पेंड

जिला डोडा में सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल को देखते हुए अध्यापकों पर लगाम कसने का बीड़ा अब खुद स्थानीय निवासियों ने ही उठा लिया है। हाल ही में बंगला भर डोडा में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर को शिकायत के बाद स्कूल का पूरा स्टाफ सस्पेंड कर दिया गया था, जहां मुख्य अध्यापिका के भाई की शादी के कारण स्कूल में छुट्टी रखी गई थी।

विज्ञापन


शनिवार को जिला आयुक्त डोडा भूपिंद्र कुमार व मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अशरफ राथर के नेतृत्व में शिक्षकों की मौजूदगी की जांच करने के लिए मुख्यालय व पास के क्षेत्र घट्ट और मिडिल स्कूल नगरी में औचक दौरा किया गया। मिडिल सकूल नगरी में दौरे के दौरान छह अध्यापिका ड्यूटी से नदारद बिना किसी कारण और प्रार्थना पत्र के मिली।
विज्ञापन


इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला आयुक्त ने छह अध्यापिकों जुजहत रिशु, दर्शना देवी, साहिस्ता तबस्सुम, तबस्सुम रुखसाना, गीता मन्‍हास और मोहम्मद इकबाल को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अशरफ राथर ने बताया कि इन सभी पांच अध्यापिकाओं और एक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही अलग-अलग स्कूलों में अटैच कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed