{"_id":"68094fce65f8f8112b0b65c7","slug":"shutoff-in-kishtwar-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-122563-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में मोबाइल इंटरनेट सेवा सहित पूर्ण बंद, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में मोबाइल इंटरनेट सेवा सहित पूर्ण बंद, पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
किश्तवाड़ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में बुधवार को जिला किश्तवाड़ में पूर्ण तौर पर बंद रहा। सनातन धर्म सभा की तरफ से प्रदर्शन किया गया। कुली चौक से लेकर पुराने जिला मुख्यालय तक रोष रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। प्रशासन की ओर से जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखी गई।
बता दें कि सनातन धर्म सभा और मजलिस-ए-शौरा ने मंगलवार देर रात को ही किश्तवाड़ बंद का आह्वान किया था। बुधवार को जिले में शिक्षण संस्थान, दुकानें, यात्री वाहनों की आवाजाही और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सनातन धर्म सभा की ओर से किए गए प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा कर्मियों ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जगह-जगह कंटीले तार लगा रखे थे। गलियों और संपर्क मार्गों पर तार लगाकर किसी भी व्यक्ति को शहर के बीच में आने नहीं दिया गया।
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रदर्शन करने के बाद सनातन धर्म सभा के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे तथा उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने जिले में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात करने और धार्मिक स्थलों सहित आम जनता की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। सभा के कन्वीनर अरविंद परिहार सहित आचार्य रामशरण दास महाराज सहित विधायक शगुन परिहार ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विधायक शगुन परिहार ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।