{"_id":"6809425c5b7962cf910ca41f","slug":"shut-off-in-katra-katra-news-c-10-agr1006-596297-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा धर्मनगरी में आतंकी घटना के बाद बाजार बंद, श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा धर्मनगरी में आतंकी घटना के बाद बाजार बंद, श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट
विज्ञापन
कटड़ा में नारेबाजी करते हिंदू संगठनों के सदस्य और युवा।
हिंदू संगठनों ने कटड़ा धर्मनगरी में दोपहर तीन बजे तक बाजार बंद रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के प्रभाव से माता वैष्णो देवी यात्रा भी अछूती नहीं रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिंदू संगठनों ने कटड़ा धर्मनगरी में दोपहर तीन बजे तक बाजार बंद रखा। इस कदम के बाद दोपहर बाद जब बाजार आंशिक रूप से खुला तो श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
हालांकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है। पहलगाम हमले के बाद से माता वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां सामान्य दिनों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंचते हैं, वहीं अब यह संख्या काफी कम हो गई है। मंगलवार को करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि बुधवार को शाम 6 बजे तक महज 15 हजार श्रद्धालुओं ने ही पंजीकरण कराया।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद बाजार बंद करना जरूरी था, लेकिन इससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ा है। वहीं स्थानीय परिवहन सेवाएं भी लगभग ठप पड़ी रहीं, जिससे यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
बाण गंगा से आगे की यात्रा में श्रद्धालुओं को पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हालांकि कटड़ा में हालात सामान्य बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।