फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   shrine board

Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने महाशिवरात्रि पर मुफ्त प्रसाद बांटा

विज्ञापन
shrine board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। तीर्थयात्रियों के आध्यात्मिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को महाशिवरात्रि पर वैदिक रीति-रिवाजों और कन्या पूजन के बाद सभी भक्तों को मुफ्त प्रसाद बांटा। श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व एलजी मनोज सिन्हा ने इस महीने की शुरुआत में हुई 76वीं मीटिंग के दौरान पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था।

प्रसाद में सूखे मेवे, मौली और पवित्र पिंडियों को दिखाता हुआ सिक्का है। श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि महाशिवरात्रि के शुभ मौके फ्री प्रसाद की सेवा शुरू की गई। गौरतलब है कि श्राइन बोर्ड लगातार भक्तों को जरूरी सर्विस फ्री में देने के लिए कई पहल कर रहा है, जिसका मकसद यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूरा करना है। इनमें मुफ्त रहने की सुविधा, अलग-अलग जगहों पर लंगर, क्लॉकरूम और कंबल की सुविधा, दिव्यांग यात्रियों के लिए बैटरी कार सर्विस और डिस्पेंसरी के जरिये मेडिकल सर्विस शामिल है। इसके अलावा वाटर एटीएम, वेटिंग हॉल और सहायता बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed