{"_id":"6998c41a13a9f87bfd062f6f","slug":"shrine-board-suggestion-udhampur-news-c-10-lko1027-841510-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से पूछा, यात्रा के दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से पूछा, यात्रा के दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं चाहिए
विज्ञापन
पहल : श्रद्धालुओं की संख्या और सुविधाएं बढ़ाने के लिए मांगे गए सुझाव
स्थानीय पुजारियों के कौशल विकास के लिए इसी माह शुरू होगा प्रशिक्षण
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की संख्या और सुविधाएं बढ़ाने के लिए देश-विदेश में बैठे माता के भक्तों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। बोर्ड के चेयरमैन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल पर यात्री सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अलग-अलग सुविधाओं और जरूरतों के आधार पर सुझाव साझा करें। जिन श्रेणियों में सुझाव मांगे गए हैं, उनमें बुनियादी ढांचा, साफ-सफाई, रहने की जगह, सेफ्टी, ट्रांसपोर्टेशन, भीड़ मैनेजमेंट और दूसरी जरूरी सेवाएं शामिल हैं। बोर्ड का मकसद ज्यादा से ज्यादा भक्तों तक पहुंचना है।
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि ऑफिशियल वेबसाइट www.maavaishnodevi.org के जरिए अपने सुझाव दें। जो भी सुझाव प्राप्त होंगे उसकी व्यवस्थित समीक्षा की जाएगी। इसके बाद तत्काल उन्हें लागू करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
सुझाव बॉक्स रखे
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक यात्रा ट्रैक समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर सुझाव बाक्स रखे गए हैं। इसके माध्यम से भी सुझाव साझा किए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे पवित्र यात्रा की प्लानिंग मैनेजमेंट और पूरे संचालन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इसी माह के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा पुजारियों का प्रशिक्षण
श्राइन बोर्ड अलग-अलग मंदिरों के पुजारियों के लिए फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाएगा। यह प्रोग्राम फरवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा। इसका मकसद पारंपरिक रीति-रिवाजों कर्मकांड और सांस्कृतिक मूल्यों को बचाने के अलावा, धार्मिक रस्मों और समारोहों को सही तरीके से करने में पुजारियों के कौशल को बढ़ाना है।