फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of teachers in three schools in Satyalata Panchayat

Udhampur News: सत्यालता पंचायत में तीन स्कूलों में शिक्षकों की कमी

Tue, 21 Jan 2025 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 21 Jan 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers in three schools in Satyalata Panchayat
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से पंचायत सत्यालता में कहने को तो 11 सरकारी स्कूल बनाए गए हैं, लेकिन मौजूदा समय में हालत ऐसे हैं कि तीन स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इससे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग कई बार विभाग से इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पंचायत में बने 11 स्कूलों में 8 प्राइमरी व 2 मिडिल और 1 हाई स्कूल हैं। इनमें प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं है, लेकिन मिडिल व हाई स्कूलों में पिछले काफी समय से शिक्षकों की कमी है। इतना ही नहीं हाई स्कूल में एक शिक्षक ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ा रहा है। इसके चलते बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। लेकिन विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल में शिक्षकों की बहुत कमी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 225 विद्यार्थी पढ़ते है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि विभाग की ओर से इस स्कूल में 1 मास्टर और 3 आरईटी शिक्षक हैं, जबकि स्कूल में 6 मास्टरों के पद हैं। उन्होंने बताया कि यही हाल क्षेत्र में स्थित दो मिडिल स्कूलों का है। इसमें बच्चे 70 से 80 के बीच हैं।वहां पर भी शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई स्कूल में तकरीबन 12 शिक्षकों के पद हैं, जबकि लंबे समय से 4 शिक्षकों से ही काम चलाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों व डीसी उधमपुर से जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग की है।

------------------------
स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर गांव से शिष्टमंडल आया था। कुछ दिनों में मास्टर की नई सूची निकलने वाली है। उसी में इन हाई स्कूल में मास्टर के खाली पदों को भर दिया जाएगा, ताकि बच्चाें को आ रही समस्या से निजात मिल सके। विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाए।
कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed