{"_id":"685ee5d4670403ac340f6314","slug":"shortage-of-staff-and-doctors-in-phc-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124672-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ब्लॉक पंचैरी के पीएचसी में स्टाफ व डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ब्लॉक पंचैरी के पीएचसी में स्टाफ व डॉक्टरों की कमी
विज्ञापन
पीएचसी पंचैरी जहां पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है ।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक पंचैरी में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए तीन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) और 21 सब सेंटर बनाए हैं लेकिन लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 40 प्रतिशत स्टाफ की कमी है।
लोगों को मजबूरन इलाज करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर आना पड़ता है। पंचैरी पहाड़ी व दूरदराज क्षेत्र होने के चलते यहां के लोगों को जीएमसी में इलाज करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीएचसी मौंगरी में आयुर्वेदिक डाॅक्टर ही तैनात है जबकि एमबीबीएस डाॅक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है। वहीं पंचैरी पीएचसी में भी पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी नरेश कुमार, वीना देवी, चंचल देवी, रीता कुमारी, जगदेव सिंह, करनैल सिंह सहित अन्य का कहना था कि यह क्षेत्र उधमपुर से तकरीबन 80 किलोमीटर की दूरी पर है। मौंगरी पीएचसी में डाॅक्टर न होने के कारण उन्हें इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।ब्लॉक की तकरीबन 50 हजार की आबादी विभाग द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य सेंटरों पर निर्भर है लेकिन विभाग छह साल से डाॅक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन
इस कारण लोगों के खून की जांच तक नहीं हो पाती है। उन्होंने विभाग व सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी को दूर किया जाए।