फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shops closed at ten o'clock in the morning, the silence was spreading in the markets throughout the day

सुबह दस बजते ही दुकानें बंद, दिनभर बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
Shops closed at ten o'clock in the morning, the silence was spreading in the markets throughout the day
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। दवा, डेयरी, फल-सब्जी और मटन-चिकन की दुकानों को छोड़ कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि दवा दुकनों को छोड़ कर अन्य दुकानों को सुबह दस बजे तक ही खोलने की अुनमति दी गई। इक्का-दुक्का लोगों को छोड़कर बाजार पूरी तरह से वीरान रहे।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक पूरी मुस्तैदी के साथ नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर चौकसी करते नजर आए। शहर के अधिकतर प्रवेश द्वारों पर तारंबदी कर सील कर दिया गया था। किसी भी व्यक्ति को बिना किसी जरूरी कारण व अनुमति पास के आवगमन की अनुमति नहीं दी गई। जो कोई भी बिना अनुमति के घुमता नजर आया, उससे पूछताछ करने के बाद लौटा दिया गया। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने और कोरोना नियमों का पालन करने का भी पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद शुक्रवार शाम से लेकर 17 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू है। किसी को भी अत्याधिक जरूरी कारण के बिना बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसके लागू होते ही पहले दिन से ही पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लगातार चौथे दिन भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू रही। हर तरफ केवल पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाए गए थे और लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही थी। बिना किसी कारण बाहर निकलने वाले लोगों को समझाने के साथ चेतावनी भी दी जा रही थी। उल्लघंनकर्तओं के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानों को भी अभी तक सील किया गया है। कोरोना कर्फ्यू के चलते लगातार चार दिनों से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सुभाष चौक, सलाथिया चौक, गोल मार्केट, वीनस चौक, एमएच चौक व विभिन्न हिस्सों में लगाए नाकों पर पुलिस के कर्मी हर वाहन को रोक कर पूछताछ कर रहे हैं। बैंक सहित अन्य सरकारी कार्यालय खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed