{"_id":"579cedad4f1c1b326721e0e6","slug":"shopping-complex-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला,कटड़ा
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बस स्टैंड नंबर दो पर म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा बनाए जाने वाले शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास शनिवार को उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री अजय नंदा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चार मंजिला बनने वाले इस शापिंग कांप्लेक्स में तीस दुकानें, म्यूनिसिपल कमेटी का कार्यालय और फूड कोर्ट शामिल होगा। प्रथम चरण में इस पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निदेशक लोकल बाडीज सौजन्य शर्मा ने कहा कि मजदूर टैक्स के समाप्त होने से कमेटी की आमदनी कम हुई। अब इस शापिंग कांप्लेक्स के माध्यम से एक शुरुआत की गई है ताकि कमेटी आमदनी का निजी साधन तैयार कर सके। उन्होंने रेलवे मार्ग पर इसी प्रकार का कांप्लेक्स बनाए जाने के भी संकेत दिए।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यमंत्री अजय नंदा ने कहा कि सरकार के माध्यम से धर्मनगरी के विकास के लिए प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन श्राइन बोर्ड इस ओर आंखें बंद किए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां आने वाले यात्रियों का वार्षिक आंकड़ा एक करोड़ पार कर चुका है, जबकि धर्मनगरी में विकास को लेकर बोर्ड कोई कदम नहीं उठाता। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार बोर्ड पर दबाव बनाए कि वह यहां के मार्गों, गलियों, नालियों में सुधार के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं में भरपूर योगदान दे। उन्होंने बोर्ड को व्यवसायिक दायरे से बाहर निकल कर कार्य करने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने इस पर कार्य करने के संकेत भी दिए।
धर्मनगरी में उपमुख्यमंत्री को भाजपा की स्थानीय इकाई ने ज्ञापन सौंपा। इकाई के नगर प्रधान अजय बडू ने मांग की गई कि श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के लिए बहुत कम कीमत पर 6600 कनाल भूमि देने वाले ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की कि इन ग्रामीणों को दोनों प्रतिष्ठानों में नौकरियों में आरक्षण दिए जाने की मांग की। इस मौके पर शशि गुप्ता, शाम लाल, शिव जम्बाल, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।