फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shivkhodi Kesari Dangal named after Nadeem of Doda

Udhampur News: डोडा के नदीम के नाम रहा शिवखोड़ी केसरी दंगल

Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shivkhodi Kesari Dangal named after Nadeem of Doda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। शिवखोड़ी धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगे तीन दिवसीय मेले के तीसरे दिन विशाल वार्षिक 27वें शिवखोड़ी केसरी दंगल का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही बारिश के कारण दंगल होने पर असमंजस की स्थिति थी। दोपहर बारह बजे के बाद मौसम ने थोड़ी राहत दी, जिसके बाद दंगल कमेटी के सदस्यों ने दंगल शुरू करवाया। दंगल में कुल पच्चीस कुश्तियां हुई। सबसे बड़ी पहली माली के लिए डोडा के नदीम पहलवान और दिल्ली के सुमित के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नदीम ने जीत हासिल की।
नदीम पहलवान को पंद्रह हजार रुपये नकद व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, उपविजेता सुमित पहलवान को दस हजार नकद दिए गए। दूसरा मुकाबला फिजा और हरियाणा के अरुण पहलवान के बीच हुआ। इसमें फिजा पहलवान ने बाजी मारी। उन्हें सात हजार रुपये व उपविजेता हरियाणा के अरुण को चार हजार रुपये नकद इनाम के तौर पर दिए गए।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला सात हजार रुपये का करण सिंह व आरएस पुरा के पहलवान संजय के बीच हुआ। इसमें करण सिंह ने बाजी मारी। उन्हें चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार व उपविजेता रहे संजय पहलवान को तीन हजार का नकद इनाम दिया गया। दंगल के दौरान प्रह्लाद सिंह उद्घोषक, जबकि तलविंदर सिंह रेफरी रहे। इस मौके पर जम्मू कश्मीर फ्री स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा, डीडीसी केवल कृष्ण शर्म, एसएचओ ललित शर्मा, नायब तहसीलदार रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। दंगल के दौरान बारिश जारी रही। लोगों ने छाते लेकर दंगल को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed