{"_id":"61900660caf14e289702f615","slug":"sher-e-kashmir-police-academy-udhampur-news-jmu2477758191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में ‘‘मैनेजमेंट ऑफ़ टैक्टिकल ऑपरेशन्स’’ विषय पर जारी साप्ताहिक कोर्स संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में ‘‘मैनेजमेंट ऑफ़ टैक्टिकल ऑपरेशन्स’’ विषय पर जारी साप्ताहिक कोर्स संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में ‘मैनेजमेंट ऑफ टेक्टिकल ऑपरेशंस’ विषय पर साप्ताहिक कोर्स का समापन हुआ। आठ नवंबर को शुरू हुए इस कोर्स में प्रदेश के 24 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
शनिवार को आयोजित इसके समापन समारोह के मौके पर अकादमी के उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी वीके जंवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक सफलता के लिए संचालन प्रबंधन महत्वपूर्ण है। इसमें सभी प्रक्रियाओं को कुशल तरीके से डिजाइन, योजना, निर्देशन और नियंत्रित करना शामिल है। मैनेजमेंट ऑफ टेक्टिकल ऑपरेशंस पर पाठ्यक्रम को सामरिक संचालन की व्यापक अवधारणा को समझने के लिए डिजाइन किया गया था।
जिसमें भावनात्मक बुद्धिमत्ता, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामरिक संचालन की निगरानी, खुफिया जानकारी एकत्र करना, डिजिटल फोरेंसिक, मैप रीडिंग, जीपीएस सिस्टम, आदि शामिल हैं। समापन सत्र में एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह, एडी (आउटडोर) डीएसपी केके शर्मा, एडी (इनडोर) डीएसपी ताहिर हुसैन ने भी भाग लिया। पाठ्यक्रम का संयोजन (पाठ्यक्रम निदेशक) सहायक निदेशक (प्रशासन) डीएसपी सनमती गुप्ता ने किया। जबकि, इंस्पेक्टर चंदर मोहन शर्मा (पाठ्यक्रम सचिव) ने सहायता प्रदान की।