फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sheetal of the 11th won the first prize

11वीं की शीतल ने जीता पहला इनाम

विज्ञापन
Sheetal of the 11th won the first prize
उधमपुर। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय जम्मू के सांस्कृतिक विंग की ओर से निटल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कोविड-19 विषय पर एक संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें 11वीं कक्षा की शीतल भगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आठ छात्रों ने संगोष्ठी प्रतियोगिता में भाग लेकर संबंधित विषय पर विचार साझा किए। 11वीं कक्षा की पलक शर्मा और आफरीन वानी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा की निधि और अनाम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके लिए उन्होंने सूचना विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए विभाग से निकट भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के वरिष्ठ कलाकारों में यश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार और मोहिंदर कुमार के अलावा स्टाफ सदस्य व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed