{"_id":"6163308a8ebc3e25e07bd0d9","slug":"shaheed-bhagat-singh-park-opened-after-six-months-udhampur-news-jmu2455111110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद खुला शहीद भगत सिंह पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने बाद खुला शहीद भगत सिंह पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद ने करीब छह महीने के बाद शहीद भगत सिंह पार्क को खोलने की अनुमति प्रदान की है। रविवार को पार्क का द्वार खोल दिया गया। इस दौरान टीम देविका, डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पार्क की सफाई की। साथ ही लोगों के बैठने और सैर करने के लिए स्थान तैयार किए। ओपन जिम को भी इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।
अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद नगर परिषद ने सरकार से आदेश मिलने के बाद पार्क को बंद कर दिया था। करीब चार महीने के बाद हालात में थोड़ा सुधार होने के बाद सरकार ने पार्कों को खोलने की अनुमति दे दी, लेकिन नगर परिषद ने इसके बावजूद पार्क को नहीं खोला। हालांकि शहरवासियों ने लगातार पार्क को खोलने की मांग को नगर परिषद अधिकारियों और डीसी के समक्ष रखा। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद ने रविवार को पार्क को खोलने की अनुमति दी। पार्क की सफाई के लिए टीम देविका, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग के कर्मचारी सुबह के समय पहुंचे और घंटों तक कड़ी मशक्कत कर पार्क को शहरवासियों के बैठने और सैर करने के लिए तैयार कर दिया।
टीम देविका के सदस्यों ने बताया कि नगर परिषद ने पार्क को सुबह पांच से आठ बजे और शाम पांच से सात बजे तक खोलने की अनुमति दी है। सुबह व शाम के समय शहरवासी पार्क में सैर करने के लिए आ सकते हैं। उधमपुर शहर में हर रोज ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं और इनके पास बैठने और आराम करने के लिए एकमात्र शहीद भगत सिंह पार्क है। इसको दिन के समय भी खोला जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण इलाकों को भी इसका लाभ मिल सके।